लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता ने महाराष्ट्र सरकार पर टीकों के लिए 'समय पर ऑर्डर नहीं देने' का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 00:20 IST

Open in App

मुंबई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक मई से 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण नहीं शुरू करने की बात कहे जाने के बाद बुधवार को भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने राज्य सरकार पर 'समय पर ऑर्डर नहीं देने ' का आरोप लगाया।

शिव सेना के नेतृत्व वाली सरकार ने इससे पहले 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की थी।

विधान परिषद में नेता विपक्ष दरेकर ने यहां पत्रकारों से कहा ' कोविड-19 टीकों के लिए आर्डर देने का अधिकार राज्य सरकार का है। केंद्र से उलझने के बजाय राज्य सरकार को टीका निर्माताओं को समय से आर्डर देना चाहिए था।'

साथ ही उन्होंने कहाकि यह समय 'राजनीति में उलझने का नहीं है' और राज्य सरकार को जल्द से जल्द टीकों की खुराक खरीदने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं, राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के 5.71 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगाए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा '' मैं यह निर्णय लेने के लिए सरकार को बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों