लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, छह जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा

By भाषा | Updated: June 22, 2019 17:06 IST

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ संवाददाता सम्मेलन में चौहान ने कहा, ‘‘हमें अभी उन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है और वहां सरकार बनानी है जहां अभी हमारी सरकार नहीं है ।’’ सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक के बाद चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की जीत अभूतभूर्व है। इस जीत के बाद भी हम लोग चैन से नहीं बैठे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन राज्यों में भाजपा को मजबूत करेंगे, जहां हमारी सरकार नहीं : सदस्यता अभियान प्रमुख शिवराज सिंह चौहानचौहान ने कहा कि छह जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संगठन का उद्देश्य है कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हो।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत के बाद अब उन राज्यों में भाजपा को मजबूत किया जाएगा जहां पार्टी की सरकार नहीं है।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय के साथ संवाददाता सम्मेलन में चौहान ने कहा, ‘‘हमें अभी उन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है और वहां सरकार बनानी है जहां अभी हमारी सरकार नहीं है।’’ सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक के बाद चौहान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी की जीत अभूतभूर्व है। इस जीत के बाद भी हम लोग चैन से नहीं बैठे हैं।

अमित शाह ने कहा है कि अभी और आगे बढ़ना है। सर्वोच्च आना बाकी है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘संगठन पर्व’ के तहत देशभर में सदस्यता अभियान चलाएगी। सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा अभियान के तहत समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा तथा सभी बूथों को मजबूत किया जाएगा।

चौहान ने कहा कि छह जुलाई से सदस्यता अभियान प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलेगा। संगठन का उद्देश्य है कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी हो। कोई ऐसा बूथ नहीं होगा जहां भाजपा का सदस्य नहीं होगा । उन्होंने कहा कि मिस कॉल के साथ सदस्य बनेंगे लेकिन उनके साथ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

स्टाल लगाकर भी सदस्यता अभियान चलेगा। इससे पहले चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पाण्डेय ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सदस्‍यता कार्यशाला को संबोधित किया। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिवराज सिंह चौहानअमित शाहउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया