भाजपा ने असम में चुनावी अभियान की शुरुआत की
By भाषा | Updated: March 10, 2021 23:13 IST2021-03-10T23:13:37+5:302021-03-10T23:13:37+5:30

भाजपा ने असम में चुनावी अभियान की शुरुआत की
गुवाहाटी, 10 मार्च असम में बुधवार को सत्तारूढ़ भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वादा किया कि पार्टी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान भाजपा राज्य की जनता को सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराएगी। साथ ही असम की संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण की सफलता का संदेश भी देगी।
चुनाव अभियान की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रंजीत दास, भाजपा सांसद और विधायक भी मौजूद रहे।
सोनोवाल ने कहा, '' हम इस बात को सुनश्चित करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि राज्य के सभी लोग सम्मानपूर्वक जीवनयापन करें। हम पिछले पांच साल के शासनकाल में ऐसा करने में सफल भी रहे हैं। हमारी सरकार ने सभी के लिए सामाजिक सुरक्षा और प्रगति के लिए समान अवसर प्रदान किए हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।