लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने रिकॉर्ड संख्या में टीके लगाने की 'अविश्वसनीय' उपलब्धि की सराहना की

By भाषा | Updated: June 22, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को रिकॉर्ड संख्या में कोविड-19 के टीके लगाए जाने की सराहना की। पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि यह “अविश्वसनीय” काम था।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट में कहा, "अद्भुत! भारत के टीकाकरण अभियान में एक और उपलब्धि। आज कोविड रोधी टीके की 80 लाख खुराक दी गई। रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि। प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्त्व को बधाई।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह खुशी की बात है और देश को बधाई दी।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने ट्वीट किया, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्त्व में हमारे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं द्वारा आज 81,00,000 से अधिक टीकाकरण के साथ किया गया एक अविश्वसनीय काम। हमारे विशाल टीकाकरण अभियान की प्रतिक्रिया जबरदस्त रही है, आइए इसके खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें और कोविड-19 का टीका लगवाएं।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को देश भर में टीके की 80 लाख से अधिक खुराक दी गई, जो एक दिन में सबसे अधिक है। कोविड​​​​-19 टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देश आज से लागू हुए हैं। भारत में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 28.33 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPunjab Local Body Election Results: पंजाब में 22 जिला परिषद के 347 क्षेत्र और 153 पंचायत समिति के 2,838 क्षेत्रों में चुनाव, आप ने 63 और 54 फीसदी में विजय पताका लहराई, देखिए कौन जीता?

क्राइम अलर्टखेत में गई थी 3 साल की बच्ची, 25 वर्षीय कल्लू उठाकर घर ले गया और किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: टी20 विश्व कप में खेलेंगे इशान किशन?, 10 मैच, 10 पारी, 517 रन, 51 चौके और 33 छक्के, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Final: फाइनल में 101 रन बनाकर किशन कारनामा? पहली बार चैंपियन झारखंड, हरियाणा को 69 रन से हराया, 5 शतक लगाकर अभिषेक शर्मा रिकॉर्ड की बराबरी?

भारतTelangana GP Polls Results: 4159 ग्राम पंचायतों में से कांग्रेस ने 2,246, बीआरएस ने 1,163 और भाजपा ने सीटें जीतीं

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र नगर निगम चुनावः कांग्रेस को झटका, राजीव सातव की पत्नी और एमएलसी प्रज्ञा सातव भाजपा में शामिल

भारतगुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का दिया संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

भारतभाजपा में संगठन सर्वोपरि और संगठन ही शक्ति व विचारधारा ही प्राण?, भाजपा बिहार के नव नियुक्त अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यभार संभाला

भारतदिल्ली में CNG गाड़ियों को बड़ा झटका! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगी गैस, निकलने से पहले जरूर देखें ये डॉक्यूमेंट

भारतPunjab Local Body Election Results: कुल 2838 जोन, आम आदमी पार्टी ने 1494, कांग्रेस 567, शिरोमणि अकाली दल ने 390 और भाजपा ने 75 जोन जीते