लाइव न्यूज़ :

भाजपा को सिर्फ 'जीभ चलाना' और 'जीप चढ़ाना' ही आता है : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:29 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ 'जीभ चलाना' (जुबान चलाकर दावा करना) और 'जीप चढ़ाना' ही आता है।

शनिवार को सपा मुख्‍यालय के डाक्‍टर राम मनोहर लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यादव ने भाजपा सरकार के पूरे कार्यकाल का विफलताओं भरा बताते हुए कहा, '' भाजपा सरकार की कुनीति के चलते उत्‍तर प्रदेश पिछड़ता गया और महंगाई, बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण नहीं हुआ तथा कानून व्यवस्था बदतर होती गई।''

उन्होंने कहा, ''सच तो यह है कि भाजपा को दो ही काम आते हैं: जीभ चलाना और जीप चढ़ाना। लोगों को कुचलना और उनकी आवाज को दबाना ही उनका एजेण्डा हैं।''

गौरतलब है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों को थार जीप से कुचलने और इसके बाद भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में किसानों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्रा के खिलाफ हत्‍या और जानबूझकर किसानों को कुचलने के आरोप में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आशीष मिश्रा और उनके सहयोगियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार यादव ने कहा है,''भाजपा अजीब पार्टी है जो बिना कुछ किए ही ताल ठोक रही है, भाजपा की डबल इंजन सरकार ने समाज के हर वर्ग को परेशान किया है और खुद तो कुछ किया नहीं, समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर विज्ञापनों में छपती रही है।''

यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों से राष्ट्रीय राजनीति की दिशा भी तय होगी और लोकतंत्र के लिए भी यह परीक्षा की घड़ी होगी। सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा,''भाजपा के सम्भावित षडयंत्रों से हमें सावधान रहना है, चूंकि भाजपा बहुत शातिर है इसलिए इस बार कोई गलती नहीं होनी चाहिए और समाजवादी कार्यकर्ताओं, नेताओं को बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती के लिए जुटना होगा।'' उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार बनने पर ही लोगों की परेशानियां दूर होंगी और किसानों-नौजवानों के हितों का संरक्षण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह