भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित

By भाषा | Updated: May 1, 2021 23:43 IST2021-05-01T23:43:35+5:302021-05-01T23:43:35+5:30

BJP Kisan Morcha national team declared | भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय टीम घोषित

नयी दिल्ली, एक मई भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदधिकारियों की शनिवार को घोषणा कर दी गई। इस नई टीम में सात उपाध्यक्ष, तीन महासचिव ओर सात सचिव नियुक्त किए गए हैं।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने एक विज्ञप्ति जारी कर नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से ताल्लुक रखने वाले मनोज यादव को मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

शंभु कुमार, अनिल सुखदेवराव बोंडे और बाबूभाई जेबनिया को महासचिव बनाया गया है जबकि प्राण कुमार दास, बंशीलाल गुर्जर, एस सुरेश रेड्डी, एड एस जयसूर्यन , जगन्नाथ ठाकुर, सरबजीत कौर बाथ और मुकेश मान को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP Kisan Morcha national team declared

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे