लाइव न्यूज़ :

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:34 IST

Open in App

जयपुर, 16 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान मोर्चा की राजस्थान इकाई की बैठक शनिवार को यहां हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मोर्चा प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी रामनरेश तिवारी मुख्य अतिथि थे।

बैठक में मोर्चे के आगामी कार्यक्रम तय किये गये एवं किसान कल्याण के लिए किये जाने वाले कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

तिवारी ने कहा कि मोर्चा को प्रत्येक बूथ स्तर पर केन्द्र सरकार की किसान जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता है, जिससे हर किसान को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल सके।

रणवां ने मोर्चें के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ, राज्य की किसान विरोधी कांग्रेस सरकार में किसानों के साथ हो रहे अन्याय एवं अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठायें।

इस बीच, भाजपा की संगठनात्मक बैठक रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच