लाइव न्यूज़ :

रथयात्रा पर बोली बीजेपी, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे

By भाषा | Updated: December 8, 2018 04:42 IST

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा के उन पत्रों का कोई जवाब नहीं देने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगायी जो उसने राज्य में अपनी रथयात्राओं के लिए अनुमति मांगने के लिए लिखे थे। 

Open in App

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘रथयात्रा’ के लिए अगर जरूरत पड़ी तो पार्टी उच्चतम न्यायालय जाएगी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने एकल पीठ के गुरूवार के उस आदेश के खिलाफ भाजपा की ओर से दायर अपील का निस्तारण कर दिया है जिसमें पार्टी को उसकी रथयात्रा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया गया था।अदालत ने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक 12 दिसम्बर तक भाजपा के तीन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और 14 दिसम्बर तक मामले में कोई निर्णय करें।अदालत के इस फैसले से पहले यहां मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ अगर जरूरत पड़ी तो हम न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय जाएंगे।' कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा के उन पत्रों का कोई जवाब नहीं देने के लिए शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार को कड़ी फटकार लगायी जो उसने राज्य में अपनी रथयात्राओं के लिए अनुमति मांगने के लिए लिखे थे। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के साथ खड़े होते हुए विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘ पार्टी की तरफ से कोई चूक नहीं हुई है और पूरी पार्टी एकजुट खड़ी है और हम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ हैं।' वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने उच्च न्यायालय की खंडपीठ के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘ हम अदालत को उसके फैसले के लिए धन्यवाद देते हैं। राज्य सरकार को कई दिनों से इस मामले पर हमारे साथ चर्चा करने के लिए समय नहीं था। अब वे चर्चा के लिए बैठेंगे।' 

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगालअमित शाहममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया