लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश बीजेपी सचिव की गोली मारकर हत्या, हमले में भाई की भी मौत, किश्तवाड़ में कर्फ्यू लागू

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 1, 2018 23:24 IST

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार(एक नवंबर) को रात भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनिल परिहार के साथ इस घटना में उसके भाई की भी मौत हो गई है। 

Open in App

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार(एक नवंबर) को रात भारतीय जनता पार्टी( बीजेपी) के प्रदेश सचिव अनिल परिहार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अनिल परिहार के साथ इस घटना में उसके भाई की भी मौत हो गई है। 

आतंकियों ने रात करीब साढ़े 8 बजे किश्तवाड़ जिले के तपल गली इलाके में बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार को गोली मार दी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस हमले में बीजेपी नेता और उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, अनिल परिहार और उनके भाई को किश्तवाड़ के उनके घर के बाहर गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त दोनों लोग किसी दुकान के पास से लौट रहे थे। घटना के बाद हमलावर वहां से जल्दी फरार हो गए। 

घटना स्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों मौजूद हैं। हमले के बाद किश्तवाड़ जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। 

बता दें कि आतंकी हमले में मृत अनिल परिहार मूल रूप से किश्तवाड़ के ही रहने वाले थे और साल 2008 में उन्होंने यहीं से नैशनल पैंथर्स पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा, भाजपा जम्मू-कश्मीर सचिव अनिल परिवार और उनके भाई को आज 8 बजे किश्तवार में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज के दौरान मौत हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया