लाइव न्यूज़ :

भाजपा-जजपा नेताओं को आत्ममंथन की जरूरत : दीपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 19:55 IST

Open in App

जींद, सात नवंबर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने विकास के हर पैमाने पर राज्य को पीछे धकेलने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा-जजपा नेताओं को आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर क्यों उनका विरोध हो रहा है।

हुड्डा रविवार को आगामी 18 नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जींद में होने वाले कार्यक्रम ‘विपक्ष आपके समक्ष’ के दूसरे पड़ाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लगता है सरकार को पता चल गया है कि हरियाणा की जनता का उसपर विश्वास उठ गया है, इसलिए वह जनता का काम करने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से बड़े पैमाने पर किसानों की फसलें खराब हुई हैं लेकिन आज तक उनको मुआवजा नहीं मिला है। सरकार न तो मुआवजे के लिये गिरदावरी करा रही है। न ही मुआवजा दे रही है।

हुड्डा ने दावा किया, ‘‘भाजपा की सियासी जमीन तेजी से खिसक रही है और आम लोगों का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है। हर वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा-जजपा के नेताओं को इस बात पर गहनता से आत्ममंथन करना चाहिए कि प्रदेश के हर जिले में उनके प्रतिनिधियों का विरोध क्यों हो रहा है?’’

हुड्डा ने कहा, ‘‘ करीब एक साल से किसान अपनी मांगों को लेकर शांति के साथ सड़कों पर बैठे हैं लेकिन किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए जनता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस विधायक दल की तरफ से ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा