लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार ने किसानों, आम आदमी को प्रताड़ित करने के सिवा कुछ नहीं किया: हुड्डा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:08 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 अक्टूबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को राज्य की भाजपा-जजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अपने दो साल के कार्यकाल के दौरान किसानों और आम आदमी को प्रताड़ित करने के सिवा अब तक कुछ नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की गठबंधन सरकार दो साल में पूरी तरह से नाकाम रही है।

राज्य में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि सरकार ने घोटालों के सिवा कुछ नहीं किया है।

उन्होंने रोहतक में कहा, ‘‘हमने सभी जन विरोधी नीतियों का खुलासा करने के लिए ‘विपक्ष आपके समक्ष’ संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। हम लोगों द्वारा उजागर किये गये मुद्दों को उठाकर सरकार को जगाएंगे। ऐसा पहला सफल कार्यक्रम करनाल में किया गया और ऐलनाबाद उपचुनाव के बाद अगला कार्यक्रम जींद में होगा।’’

हुड्डा ने कहा कि राज्य में धान की प्रणालीगत खरीद नहीं हो रही है और इसके चलते किसान अपनी फसल कम कीमतों पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘किसान मोटे अनाज 800 से 1,000 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को मजबूर हैं, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,250 रुपये है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इतना ही नहीं, समूचे हरियाणा में किसान डीएपी उर्वरक प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। किसानों को घंटों तक लंबी कतार में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन उन्हें उवर्रक नहीं मिल पा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि किसान अपनी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि आम आदमी बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘रोहतक में सड़कें जर्जर हैं। राज्य में शायद ही ऐसा कोई जिला होगा जहां सड़कें वाहन चलाने योग्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल