लाइव न्यूज़ :

भाजपा-जेजेपी सरकार ने हरियाणा की व्यवस्था को तहस-नहस किया-भूपेंद्र हुड्डा

By भाषा | Updated: November 18, 2021 19:32 IST

Open in App

जींद,18 नवंबर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से प्रदेश के वातावतरण को दूषित और व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। इसलिए कांग्रेस का संघर्ष केवल सरकार बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद प्रदेश का वातावरण और व्यवस्था बदलना है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यहां कांग्रेस की तरफ से आयोजित 'विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘ आज भाजपा-जेजेपी सरकार ने प्रदेश की व्यवस्था को इस कदर तहस-नहस कर दिया है कि स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, किसान को एमएसपी एवं खाद नहीं मिल रहा, गरीब और आम आदमी को कोई राहत नहीं। इतनी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार मैंने पहले कभी नहीं देखी और न सुनी।’’

इस कार्यक्रम में पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा पार्टी विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की गठबंधन सरकार है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने 14 में से 12 मंत्रियों को हराकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का जनादेश दिया लेकिन जुलाना, उचाना और नरवाना समेत 10 हलकों से भाजपा के खिलाफ वोट लेने वाली जेजेपी ने जनता के साथ विश्वासघात किया और उसने फिर से बीजेपी को सत्ता में बैठा दिया।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज कर्मचारी और व्यापारी समेत सभी वर्ग इस सरकार से निराश और नाउम्मीद हो गए हैं। उनके अनुसार, सबसे ज्यादा किसान इस सरकार के निशाने पर है, आलम यह है कि फसल बेचने जाए तो उसे एमएसपी नहीं मिलती, फसल बोना चाहे तो किसान को खाद नहीं मिलती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए