लाइव न्यूज़ :

बिहार पर अमित शाह ने खोले पत्तेः बीजेपी-जेडीयू बराबर सीटों पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पासवान-कुशवाहा भी साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 26, 2018 18:13 IST

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने बिहार में जेडीयू के साथ बीजेपी के समझौते की घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में एनडीए तो बड़ी ताकत होगी ही लेकिन  सहयोगियों को भी सम्‍मानजनक सीटें मिलेंगी। उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान एनडीए का हिस्सा रहेंगे।

Open in App

बिहार में सीटों को बटंवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी और जेडीयू का  समझौता हो गया है। अमित शाह ने बताया कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी दोनों बराबर सीटों पर लड़ेंगे। अमित शाह ने कहा कि सीटों का ऐलान आने वाले दो से तीन दिन में कर दिया जाएगा।

अमित शाह और बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली बीजेपी ऑफिस में हुई बैठक के बाद शुक्रवार 24 अक्टूबर को फैसला लिया। अमित शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए बड़ी ताकत बनेगी। अमित शाह ने बताया कि उपेंद्र कुशवाहा और रामविलास पासवान एनडीए का हिस्सा बने रहेंगे। 

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने बिहार में जेडीयू के साथ बीजेपी के समझौते की घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में एनडीए तो बड़ी ताकत होगी ही लेकिन  सहयोगियों को भी सम्‍मानजनक सीटें मिलेंगी। उन्‍होंने साथ ही कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में बने रहेंगे और अगर कोई नया साथी गठबंधन में शमिल हुआ तो सभी की सीटें घटेंगी। 

नीतीश कुमार ने कहा कि सीटों की संख्या पर अन्य सहयोगी दलों से बातचीत जारी है, फैसले होने पर लोगों को जल्द ही जानकारी दी जाएगी। बता दें कि बिहार में सीटों को लेकर काफी महीनों से विवाद चल रहा था।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में सभी घटक दलों का एक ही मत है कि 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत प्राप्त करना है । नीतीश कुमार ने भी कहा कि बातचीज हो चुकी है और अमित शाह ने जैसी घोषणा की कि जदयू और भाजपा बराबर बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी सहयोगी दलों से अंतिम दौर की बातचीत चल रही है और दो..तीन दिनों में चीजें तय हो जायेंगी। वहीं, शाह ने कहा कि यह भी तय हुआ है कि बिहार में नीतीश कुमार, रामविलास पासवान और सुशील कुमार मोदी पूरे अभियान को नेतृत्व प्रदान करेंगे। उपेन्द्र कुशवाहा के बारे में एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा भी हमारे साथी है और सभी एकसाथ है । सीटों के बंटवारे में संख्या के बारे में एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि एक बार सैद्धांतिक बातें तय हो जाने के बाद कौन किन किन सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस बारे में बिहार की पार्टी इकाई और नीतीश कुमार चर्चा करके चीजें तय कर लेंगे । (भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नितीश कुमारबिहाररामविलास पासवानजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं