लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर 'काला पत्र' जारी किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 21:47 IST

Open in App

जयपुर, 13 अप्रैल राजस्थान में तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव से पहले मंगलवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने ‘कांग्रेस सरकार के नकारेपन व निकम्मेपन का काला अध्याय’ शीर्षक वाली डॉक्यूमेन्ट्री और राज्य सरकार के सवा दो साल के राज के 'काले कारनामों पर ब्लैक पेपर' जारी किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से हमें सर्तक रहना चाहिए लेकिन कांग्रेस का संक्रमण अधिक खतरनाक है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक संक्रमण देश की राजनीति पर था जो धीरे धीरे खत्म होता चला गया लेकिन कांग्रेस रूपी संक्रमण अभी बरकरार हैं.. हालांकि विशेषज्ञों के मुताबित यह संक्रमण अब बहुत ज्यादा दिन का मेहमान नहीं है और राजस्थान में भविष्य में उसकी वापसी की कोई उम्मीद नहीं है।’’

पूनियां ने कहा कि राज्य में कांग्रेस शासित सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान किये गये वादों को पूरा करने में असफल रही है और कांग्रेस शासन में जनता परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 2018 में विधानसभा सभा चुनाव के दौरान किसानों से किए गए सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा पूरा करने में सरकार असफल रही है। पूनियां ने कांग्रेस सरकार पर किसानों के साथ साथ बेरोजगार युवाओं और संविदा कर्मियों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।

पूनियां ने रविवार को बारां में हुई साम्प्रदायिक हिंसा सहित कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधाते हुए कहा कि राज्य में गौ तस्करी और अपराध का ग्राफ बढ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अंर्तकलह से जूझ रही है सरकार ढह जायेगी। उन्होंने बताया कि कई मुद्दों को काला अध्याय’’ डॉक्यूमेन्ट्री में प्रमुखता से उठाया गया है।

पूनियां ने 17 अप्रैल को सहाड़ा (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ (चूरू), और राजसमंद विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया है।

पूनियां ने कहा कि पार्टी राज्यपाल से निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में केन्द्रीय सश्स्त्र बलों की तैनाती में वृद्धि की जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो