लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने ‘तृणमूल फेल कार्ड’ जारी किया

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:21 IST

Open in App

कोलकाता, 14 दिसंबर अपनी सरकार के 10 साल के शासन के बारे में तृणमूल कांग्रेस द्वारा पिछले हफ्ते जारी किए गए रिपोर्ट कार्ड को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘मूर्ख बनाने वाला’ बताया। इसके साथ ही भाजपा ने सोमवार को "तृणमूल फेल कार्ड" जारी किया और ममता बनर्जी सरकार पर राज्य के विकास के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाया।

भाजपा नेताओं स्वप्न दासगुप्ता, शिशिर बाजोरिया और शमिक भट्टाचार्य ने ‘‘तृणमूल फेल कार्ड - पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्ट और अयोग्य शासन के 10 वर्षों की सच्ची कहानी" जारी किया।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘तृणमूल द्वारा जारी किया गया रिपोर्ट कार्ड राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाने वाला है। तृणमूल कांग्रेस सरकार पिछले 10 वर्षों में सभी मोर्चों - आर्थिक विकास, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के अवसर, पर विफल रही है।’’

सत्तारूढ़ तृणमूल ने 2021 के विधानसभा चुनावों पर नज़र रखते हुए 10 दिसंबर को एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया था जिसमें पिछले 10 वर्षों में अपनी सरकार की विभिन्न "उपलब्धियों" को रेखांकित किया गया था।

भट्टाचार्य ने राज्य सरकार को पिछले 10 वर्षों के दौरान पश्चिम बंगाल में किए गए निवेश के बारे में एक श्वेत पत्र जारी करने की चुनौती दी और दावा किया कि राज्य द्वारा आयोजित व्यावसायिक सम्मेलनों का कोई नतीजा नहीं निकला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह