लाइव न्यूज़ :

भाजपा वोट की खातिर कश्मीरी पंडितों के दर्द को हथियार बना रही है : महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:46 IST

Open in App

जम्मू, 14 नवंबर भाजपा पर वोट हासिल करने तथा ‘‘विभाजनकारी राजनीति’’ को आगे बढ़ाने के लिए कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को हथियार बनाने का आरोप लगाते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कहा कि कश्मीरी मुसलमानों को इस बात के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी कि हिंदू बंधुओं की मर्यादापूर्ण वापसी हो।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े कुछ लोग दिल्ली में स्टूडियो में बैठकर इस समुदाय (कश्मीरी पंडितों) का प्रतिनिधि होने का दावा करते हैं और विषवमन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग घाटी में पंडितों एवं मुसलमानों के बीच सहमति बिंदु तक बात नहीं पहुंचने दे रहे हैं।

मुफ्ती ने यहां अपनी पार्टी के मुख्यालय में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वे (कश्मीरी पंडित) इतने लंबे समय से अपने घरों से बाहर हैं और लौटना चाहते हैं लेकिन प्रश्न है कि यह कैसे हो। भाजपा ने जिस तरीके से इस मुद्दे को अपनाया है, वह दोनों समुदायों (पंडितों एवं मुसलमानों) को साथ लाने के बजाय उनके बीच और विभाजन पैदा करने जैसा है।’’

कश्मीरी पंडितों सहित पांच प्रतिनिधिमंडलों ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्मयंत्री से भेंट की तथा घाटी में हाल में चुनिंदा तरीके से की गयीं हत्याओं की पृष्ठभूमि में अपने मुद्दे एवं चिंताएं उनके सामने रखीं।

मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी मुसलमान पंडितों के पलायन से ‘‘नुकसान’’ में हैं और उन्हें उनकी वापसी सुनिश्चित करनी है, ऐसे में लोगों खासकर नयी पीढ़ी पर यह जिम्मेदारी आती है कि एक-दूसरे के करीब आएं तथा 1990 में आंतकवाद उभरने से पहले के भाईचारे वाले माहौल को बनाने के लिए काम करें।

पीडीपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ कश्मीरी पंडितों को एक सुर में अपनी बात रखने तथा उन निहित स्वार्थी तत्वों को खारिज करने की जरूरत है जो इस विभाजन को और बढ़ाने के लिए विषवमन कर रहे हैं... शायद हम (कश्मीर के मुसलमानों) को उनकी गरिमामय वापसी सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़े।’’

मुफ्ती ने कहा कि सरकार के पास ऐसी सूचना होती है कि पंडितों पर हमला हो सकता है, उसके बावजूद चुनिंदा हत्याएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनिंदा हत्याओं से घाटी में कार्यरत पंडित कर्मचारियों में असुरक्षा का बोध पैदा हुआ है और वे घबराकर घाटी छोड़ने का मजबूर हो रहे हैं। चीजें इतनी गड़बड़ हो गयी हैं कि सरकार भ्रमित हो गयी है और यह इस बात से साबित होता है कि कभी वह ऐसे कर्मचारियों को काम पर लौटने के लिए कहती है तो कभी उन्हें (जम्मू में ही) बने रहने को कहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू