लाइव न्यूज़ :

पुलिस पर भाजपा बना रही है दबाव : वलसे पाटिल ने रेमडेसिविर संबंधी मुद्दे पर कहा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:36 IST

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा मुंबई पुलिस पर दबाव बनाने और उसके काम में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों को सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘रेमडेसिविर’ दवा की 50 हजार से अधिक शीशियां शहर लाई जा रही हैं और इस पर ब्रुक फार्मा के निदेशक को शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

पाटिल ने कहा कि लेकिन नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस और प्रवीण दारेकर थाने पहुंच गए और अधिकारियों से पूछने लगे कि निदेशक को क्यों और किसलिए बुलाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस किसी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है और भाजपा नेताओं का आचरण अधिकारियों पर दबाव बनाने तथा उनके काम में हस्तक्षेप करने के बराबर है। इस तरह की चीजें ठीक नहीं हैं और इसे सहन नहीं किया जाएगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी, वलसे पाटिल ने कहा कि वह मुद्दे पर अपने सहकर्मियों के साथ चर्चा करेंगे और उचित निर्णय लेंगे।

उन्होंने कहा कि कंपनी निदेशक ने दवा का भंडार महाराष्ट्र सरकार को बेचने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अनुमति पत्र दिखाया।

पाटिल ने कहा कि इस बारे में जांच की जा रही है कि दवा का भंडार निजी पक्षों को बेचा जाना था या सरकार को।

उन्होंने कहा कि यह भंडार अभी कंपनी के पास ही है और इस बारे में जांच की जा रही है कि यह किसे दिया जाना था।

इस बीच, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने मांग की कि पुलिस पर दबाव बनाने की वजह से फडणवीस और दारेकर के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू