लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रयास कर रही है कि महाराष्ट्र को रेमडेसिविर नहीं मिले : राकांपा

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:10 IST

Open in App

मुंबई, 18 अप्रैल् राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि महाराष्ट्र को रेमडेसिविर की खेप नहीं मिले।

पार्टी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि भाजपा नेता क्यों भयभीत हो गए जब मुंबई पुलिस ने कोविड-19 का दवा बनाने वाली दमन की कंपनी के निदेशक से पूछताछ की।

फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ के बाद महाराष्ट्र भाजपा के शीर्ष नेताओं के शनिवार देर रात बीकेसी पुलिस थाने में देखे जाने का संदर्भ देते हुए राकांपा प्रवक्त नवाब मलिक ने कहा, ‘‘ कुछ तो संदिग्ध है।’’

उल्लेखनीय है कि रेमडेसिविर को कोविड-19 के गंभीर मरीजों पर इस्तेमाल के लिए अधिसूचित किया गया है। संक्रमण के मामलों में हुई अचानक वृद्धि के बाद इस इंजेक्शन की भी मांग बढ़ी है जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने स्थिति सुधरने तक इस दवा के निर्यात पर रोक लगा दी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को दमन की दवा निर्माता कंपनी ब्रक फार्मा के निदेशक राजेश दोकानिया से पूछताछ की थी। यह पूछताछ कंपनी द्वारा उत्पादित रेमडेसिविर टीके की हजारों खुराक को दूसरे देश भेजने की सूचना मिलने के बाद की गई थी।

महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा नेताओं ने फार्मा कंपनी के अधिकारी से मुंबई पुलिस की पूछताछ पर आपत्ति जताई थी और आरोप लगाया था कि राज्य सरकार महामारी के बीच राजनीति कर रही है।

दोकानिया से पूछताछ की सूचना मिलने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दारेकर पुलिस थाने गए थे।

नवाब मलिक ने रविवार को सवांददाताओं से कहा, ‘‘ जब विपक्षी दल के दो नेता और दो विधायक दोकानिया को हिरासत में लेने के बाद देर रात पुलिस थाने गए, तो कुछ तो संदिग्ध है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा सुनिश्चित करना चाहती है कि महाराष्ट्र को रेमडेसिविर नहीं मिले।’’

बता दें कि राकांपा, शिवसेना और कांग्रेस के साथ राज्य की सत्ता में है।

मलिक ने कहा, ‘‘राज्य भाजपा के नेता क्यों भयभीत हैं? भाजपा नेताओं को महाराष्ट्र की जनता को बताना चाहिए कि वे क्यों दोकानिया का ‘पक्ष’ ले रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा रेमडेसिविर के निर्यात पर रोक लगाए जाने के बाद दोकानिया ने महाराष्ट्र सरकार से संपर्क कर इन इंजेक्शन को महाराष्ट्र में बेचने की अनुमति मांगी थी।

मलिक ने कहा कि राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) मंत्री राजेश शिंगणे ने दोकानिया और दारेकर से मुलाकात की थी।

राकांपा प्रवक्ता ने कहा कि जब पुलिस को सूचना मिली कि कंपनी के पास रेमडेसिविर की खेप है तो दोकानिया को पूछताछ के लिए बुलाया गया लेकिन फडणवीस और दारेकर दो भाजपा विधायकों प्रसाद लाड और पराग अल्वाणी के साथ वहां पहुंच गए।

मलिक ने सवाल किया, ‘‘ उन्होंने यह क्यों किया?

उन्होंने कहा, ‘‘जब दोकानिया ने राज्य में दवा बेचने के लिए एफडीए की मंजूरी संबंधी दस्तावेज दिखाए तो उन्हे जाने दिया गया। भाजपा नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका दोकानिया से क्या संबंध है।’’

इस बीच, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई पुलिस ने पिछली रात वैध तरीके से अपने कर्तव्य का निवर्हन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos