भाजपा राज्यपाल पद की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास कर रही है: अमरिंदर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 01:16 IST2021-01-04T01:16:15+5:302021-01-04T01:16:15+5:30

BJP is trying to bring down the prestige of Governor's post: Amarinder | भाजपा राज्यपाल पद की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास कर रही है: अमरिंदर

भाजपा राज्यपाल पद की प्रतिष्ठा को कम करने का प्रयास कर रही है: अमरिंदर

चंडीगढ़, तीन जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रविवार को प्रदेश भाजपा नेतृत्व पर राज्यपाल पद की ‘‘प्रतिष्ठा कम करने का घटिया प्रयास करने’’ का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा ट्वीट कर उन पर ‘‘पंजाब को एक और पश्चिम बंगाल’’ बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाये जाने पर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ‘‘सत्ता की भूखी’’ है जो अपने निहित स्वार्थों के लिए राज्यपाल के पद का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में यही हो रहा है। महाराष्ट्र में यह हुआ और अब वे पंजाब में भी यही कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल होने बावजूद भाजपा संवैधानिक प्रावधानों से अनजान जान पड़ती है जबकि इन प्रावधानों के अनुसार राज्यपाल राज्य के बस औपचारिक प्रमुख होते हैं और सभी प्रशासनिक प्राधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है।

उन्होंने भाजपा पर किसान आंदोलन का राजनीतिकरण करने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP is trying to bring down the prestige of Governor's post: Amarinder

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे