लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में भाजपा ही वाईएसआर कांग्रेस और तेदेपा का एकमात्र विकल्प है: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 19:29 IST

Open in App

अमरावती, 28 दिसंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी, आंध्र प्रदेश में सुशासन देने में विफल रही हैं और भारतीय जनता पार्टी ही राज्य में इन दोनों दलों का एकमात्र विकल्प है।

भाजपा की एक जनसभा में जावड़ेकर ने कहा कि राज्य में कई नेता जमानत पर हैं और किसी भी समय जेल जा सकते हैं इसलिए लोगों को किसी विकल्प के बारे में सोचना चाहिए। जावड़ेकर ने कहा, “आपने दो सरकारें देखी हैं- तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी। दोनों दलों ने आंध्र प्रदेश के लोगों को धोखा दिया है जिन्हें बेहतर सरकार मिलनी चाहिए। आंध्र प्रदेश में बहुत से नेता जमानत पर हैं। वे किसी भी समय जेल जा सकते हैं। आंध्र प्रदेश के लोगों को किसी विकल्प के बारे में सोचना चाहिए और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा एक विकल्प है।”

तेलंगाना में वाईएसआर कांग्रेस, तेदेपा और टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि यह तीनों पार्टियां परिवार द्वारा शासित हैं और इनका विकास का कोई एजेंडा नहीं है।

उन्होंने कहा कि वाई एस जगन मोहन रेड्डी केंद्रीय योजनाओं पर “अपना स्टिकर लगा रहे हैं।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार चुनाव के दौरान किये गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos