लाइव न्यूज़ :

'भाजपा है देश की सबसे बड़ी महामारी, ज्यादा दलितों को करती है प्रताड़ित', पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी का हमला

By भाषा | Updated: October 4, 2020 07:35 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस कृषि संबंधी हालिया तीन कानूनों और दलितों के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे को उठाएगी। बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में अनुसूचित जाति, दलितों और आदिवासियों के गांव में जाने और उनसे भाजपा के कथित अत्याचार के बारे में बताने को कहा ।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने हाथरस में दलित युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म व उसकी मौत के खिलाफ शहर में विरोध रैली निकाली। बनर्जी ने तीखे स्वर में कहा , ‘‘कोविड-19 नहीं, बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है। वह दलित और पिछड़े समुदायों पर अत्याचार करती है।’’

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथरस में दलित युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म व उसकी मौत के खिलाफ शहर में विरोध रैली निकाली। उन्होंने केंद्र और उत्तरप्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘‘भाजपा सबसे बड़ी महामारी है और दलित-पिछड़े समुदायों पर अत्याचार करती है।’’ बनर्जी ने कहा कि वह अंत तक दलित समुदाय के साथ रहेंगी क्योंकि ‘मानवता’ उनकी जाति है तथा वह जाति और धर्म के आधार पर भेद करने में विश्वास नहीं करतीं ।

उन्होंने ममता बनर्जी ने तीखे स्वर में कहा , ‘‘कोविड-19 नहीं, बल्कि भाजपा सबसे बड़ी महामारी है। वह दलित और पिछड़े समुदायों पर अत्याचार करती है।’’ उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमें इन अत्याचारों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए। जिस तरह के अत्याचार हो रहे हैं, वे पूरी तरह अस्वीकार्य हैं । किसान समाज, युवाओं, छात्रों, अल्पसंख्यकों, दलितों को अंधकार की ओर धकेला जा रहा है, लेकिन हम उन्हें रोशनी की ओर ले जाएंगे।’’

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देश में तानाशाही की स्थिति है क्योंकि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘देश में तानाशाही लागू है। वह (भाजपा) लोगों के लिए नहीं बल्कि लोगों, दलितों और किसानों के खिलाफ सरकार चला रही है। ’’ हाथरस में तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा रोके जाने का हवाला देते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘मेरा दिल हाथरस में हैं। मेरा मन उस गांव में जाने और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में दलित परिवार के साथ खड़ा होने का कर रहा है। हमारे प्रतिनिधि हाथरस गए थे लेकिन गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर उन्हें रोक दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिला सदस्यों, पत्रकारों से भी मारपीट की गयी। मुझे पता चला है कि कल से पत्रकारों को भी धमकाया जा रहा है । ’’

बनर्जी ने कहा कि वह पीड़िता के परिवार से बात करना चाहती थीं लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके फोन ले लिए गए । बनर्जी ने कहा, ‘‘उनसे संपर्क करने से आप (उत्तरप्रदेश सरकार) कब तक रोकेंगे। आज नहीं तो कल हम वहां पहुंचेंगे।’’ बनर्जी ने संकेत दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस कृषि संबंधी हालिया तीन कानूनों और दलितों के खिलाफ अत्याचार के मुद्दे को उठाएगी। बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में अनुसूचित जाति, दलितों और आदिवासियों के गांव में जाने और उनसे भाजपा के कथित अत्याचार के बारे में बताने को कहा ।

उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में उत्तरप्रदेश में हुई मुठभेड़ का हवाला दिया और हैरानी जतायी कि क्या इन घटनाओं में मारे गए लोगों को न्याय मिला। उन्होंने आरोप लगाया , ‘‘भाजपा नेता दलितों के घर जाते हैं और बाहर से लाया हुआ खाना वहां खाते हैं। चुनाव खत्म हो जाने पर वे दलितों और पिछड़े समुदाय पर अत्याचार करना शुरू कर देते हैं ।’’

कोविड-19 महामारी से निपट पाने में कथित नाकामी के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि ऐसा लगता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण फैलना शुरू हो गया है क्योंकि जो लोग घर से बाहर नहीं निकले, सुरक्षित माहौल में रहे, वे भी अब संक्रमित हो रहे हैं । उन्होंने कहा, ‘‘हमें (तृणमूल कांग्रेस सरकार) सीख दी गयी कि कोविड-19 से कैसे निपटना चाहिए। लेकिन वह (केंद्र) क्या कर रहे हैं । ऐसा लगता है कि सामुदायिक स्तर पर संक्रमण शुरू हो चुका है।’’ 

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया