लाइव न्यूज़ :

भाजपा किसानों के प्रति संवेदनशील है, इसलिये कृषि कानून वापस लिये गये :राजनाथ

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:43 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र) 25 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया क्योंकि भाजपा किसानों के प्रति बहुत संवेदनशील है।

सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, "हमारी पार्टी हमेशा किसानों के प्रति संवेदनशील रही है, इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने कृषि कानूनों को वापस ले लिया है। हमारी पार्टी कभी भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की तरह किसानों और राम भक्तों पर गोलियां नहीं चला सकती।"

समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करती है क्योंकि उनके नेता जिन्ना के बारे में बात करते हैं जो देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मुस्लिम समाज ने भी इसके लिए समाजवादी पार्टी की निंदा की।

उन्होंने सपा के शासन को गुंडों और माफियाओं की सरकार करार देते हुए कहा कि आज योगी का नाम सुनते ही गुंडों और माफियाओं की धड़कनें तेज हो जाती हैं, यह उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वायरल तस्वीर का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा,‘‘ऐसा लग रहा था कि प्रधानमंत्री, योगी के कान में फुसफुसा रहे हैं कि "बस योगी जी बल्लेबाजी करते रहो और भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी।"

उन्होंने कहा, "भाजपा देश के लिए सरकार बनाना चाहती है न कि सत्ता के सुख के लिए। हमारी पार्टी आप जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।"

सिंह ने कहा, ‘‘ हमारी पार्टी अन्य राजनीतिक दलों की तरह झूठे वादे नहीं करती है, यहां तक कि हमारा चुनावी घोषणापत्र भी झूठे दावों से मुक्त है, इसलिए मैं कहता हूं कि पार्टी जो कहती है वह करती है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 37 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं जो या तो चालू हैं या निर्माणाधीन हैं । उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही हर जिले में अपना मेडिकल कॉलेज होगा।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कोविड की स्थिति को संभाला, वह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान और खरीद में अच्छा काम किया है, उन्होंने उनसे रिकॉर्ड खरीद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र