लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के नाम पर चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है भाजपा : राजभर

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:21 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर 1400 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर चुनाव के लिए चन्दा जुटा रही है। हालांकि राजभर ने अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण पेश नहीं किए।

राजभर ने मंगलवार रात यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रोजाना 100-100 करोड़ रुपए का चंदा आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आखिर मंदिर बनाने पर कितना धन खर्च होगा, मंदिर बनाने के नाम पर 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है और भाजपा राम मंदिर के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है।

मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद अतीक अहमद के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसके जरिए हिन्दू-मुसलमान की राजनीति कर रही है।

राजभर ने कहा, ‘‘ मुख़्तार अंसारी के खिलाफ 15 मुकदमे हैं, जबकि माफिया से राजनेता बने बृजेश सिंह के खिलाफ 105 मुकदमे दर्ज हैं। धनंजय सिंह और अभय सिंह के खिलाफ 100-100 मुकदमे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नही की जा रही? भाजपा सरकार को केवल मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद ही क्यों दिखाई दे रहे हैं।’’

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन के बाद भाजपा के निशाने पर आये राजभर ने कहा, " भाजपा नेताओं शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी ने हिन्दुओं से रोटी-बेटी का सम्बंध बनाया है, लेकिन ओवैसी से गठबंधन करने पर भाजपा नेता मुझे बोल रहे हैं कि ओम प्रकाश नमाज पढ़ने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाते हैं, दूसरी तरफ भाजपा नेता हिन्दू और मुस्लिम की राजनीति करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?