लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर के नाम पर चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है भाजपा : राजभर

By भाषा | Updated: February 10, 2021 14:35 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर 1400 करोड़ रुपये का घोटाला होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर चुनाव के लिए चन्दा जुटा रही है। हालांकि राजभर ने अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण पेश नहीं किया।

सत्तारूढ़ भाजपा ने राजभर के इस बयान को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश करार दिया है।

राजभर ने मंगलवार रात यहाँ संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रोजाना 100-100 करोड़ रुपए का चंदा आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आखिर मंदिर बनाने पर कितना धन खर्च होगा, मंदिर बनाने के नाम पर 14 सौ करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है और भाजपा राम मंदिर के नाम पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चंदा जुटा रही है।

हालांकि इन आरोपों के समर्थन में राजभर ने कोई प्रमाण पेश नहीं किया।

मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद अतीक अहमद के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इसके जरिए हिन्दू-मुसलमान की राजनीति कर रही है।

राजभर ने कहा, ‘‘ मुख़्तार अंसारी के खिलाफ 15 मुकदमे हैं, जबकि माफिया से राजनेता बने बृजेश सिंह के खिलाफ 105 मुकदमे दर्ज हैं। धनंजय सिंह और अभय सिंह के खिलाफ 100-100 मुकदमे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? भाजपा सरकार को केवल मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद ही क्यों दिखाई दे रहे हैं।’’

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी से गठबंधन के बाद भाजपा के निशाने पर आये राजभर ने कहा, " भाजपा नेताओं शाहनवाज हुसैन और मुख्तार अब्बास नकवी ने हिन्दुओं से रोटी-बेटी का सम्बंध बनाया है, लेकिन ओवैसी से गठबंधन करने पर भाजपा नेता मुझे बोल रहे हैं कि ओम प्रकाश नमाज पढ़ने जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाते हैं, दूसरी तरफ भाजपा नेता हिन्दू और मुस्लिम की राजनीति करते हैं।

इस बीच, राजभर के बयान पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा,‘‘ राजभर अपने बे-सिर पैर के बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनका ताजा बयान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का एक हथकंडा मात्र है। उनके बयानों को उस समुदाय का भी समर्थन नहीं हासिल है जिसकी वह राजनीति करते हैं।’’

त्रिपाठी ने दावा किया कि सभी हिंदू और गैर हिंदू वर्ग अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे हैं।

मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजभर के बयान के बारे में भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ राजभर की मंशा उन्हीं लोगों के साथ जाने की है जो अपने शासनकाल में अपराधियों को जाति और धर्म के चश्मे से देखते थे।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जाति और धर्म का भेद किए बगैर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों