लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सरकार बनाने की जल्दी में नहीं भाजपा, बीएल संतोष और येदियुरप्पा के बीच की खाई पाटने की कवायद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 25, 2019 07:29 IST

भाजपा के नवनियुक्त संगठन महासचिव बी.एल. संतोष और येदियुरप्पा के बीच पहले से ही कड़वाहट रही है. पार्टी इस कड़वाहट और आपसी द्वंद्व को दूर करना चाहती है.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में विश्वासमत हारने के बाद मंगलवार को कांग्रेस-जद (एस) की 14 माह पुरानी सरकार गिर गई। विधानसभा में शक्ति परीक्षण में कुमारस्वामी को भाजपा के 105 मतों के मुकाबले 99 वोट ही मिले।

मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के इस्तीफे के बावजूद 'कर्नाटक के नाटक' का अंत होने में कुछ और समय लग सकता है. इसकी वजह यह है कि भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने की जल्दी में नहीं है. वह इससे पहले अपने घर में हालात को पूरी तरह से नियंत्रण में करना चाहती है.

हालांकि यह तय माना जा रहा है कि कर्नाटक में बनने वाली भाजपा सरकार का नेतृत्व बी.एस. येदियुरप्पा ही करेंगे, लेकिन उनके नाम पर एक खास वर्ग को आपत्ति है. ऐसे में भाजपा चाहती है कि पहले अपने घर को पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि आने वाले समय में कोई समस्या न हो.

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के नवनियुक्त संगठन महासचिव बी.एल. संतोष और येदियुरप्पा के बीच पहले से ही कड़वाहट रही है. पार्टी इस कड़वाहट और आपसी द्वंद्व को दूर करना चाहती है. पार्टी का मानना है कि बी.एल. संतोष की इच्छा के विरुद्ध येदियुरप्पा को कर्नाटक की कमान सौंपने से भविष्य में स्थानीय संगठन और सरकार में दरार पैदा हो सकती है.

यही वजह है कि पार्टी इन दोनों के बीच सौहार्द्र बनाने का प्रयास कर रही है. संगठन और सरकार में न हो मतभेद पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि राज्य में सरकार का गठन केंद्रीय नेतृत्व और संगठन की संयुक्त ताकत का परिचायक हो. इसी वजह से पार्टी बी.एल. संतोष को नाराज नहीं करना चाहती. संतोष ने दक्षिण में भाजपा को विस्तार देने के लिए अपना जीवन दिया है. वह संघ के ऐसे पूर्णकालिक प्रचारक भी रहे हैं, जो तकनीकी रूप से दक्ष हैं और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं.

 येदियुरप्पा के लिए अंतिम मौका!

पार्टी के कई नेताओं का मानना है कि 75 वर्ष से ऊपर के येदियुरप्पा के लिए मुख्यमंत्री बनने का यह अंतिम अवसर है. उन्होंने कर्नाटक में पार्टी को एक पहचान दी है और ऐसे में उन्हें मौका दिया जाना चाहिए.

येदियुरप्पा को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार बेंगलुरु

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि वे राज्य में वैकल्पिक सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं. येदियुरप्पा ने यहां पार्टी प्रदेश मुख्यालय 'केशव कृपा' में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद कहा, ''मैं दिल्ली से निर्देशों का इंतजार कर रहा हूं.

इसके बाद हम किसी भी वक्त विधायक दल की बैठक बुला सकते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन जा सकते हैं.'' उन्होंने कहा कि यह आरएसएस के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हुआ है कि वह मुख्यमंत्री बनने के लिए तालुका से राज्य स्तर तक पहुंच सके. उन्होंने कहा, ''मैं अगला कदम उठाने से पहले संघ परिवार के बड़ों से आशीर्वाद लेने यहां आया हूं.'' 

टॅग्स :कर्नाटककर्नाटक सियासी संकटकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह