लाइव न्यूज़ :

भाजपा को रेमडेसिविर खरीदने और बांटने की कभी अनुमति नहीं दी : महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री

By भाषा | Updated: April 21, 2021 13:26 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि (एफडीए) मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने भाजपा के उस दावे का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि भगवा पार्टी को रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीद कर वितरित करने की अनुमति दी गई थी।

कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए इस इंजेक्शन की भारी मांग है।

शिंगणे ने आरोप लगाया कि भाजपा गलत सूचना प्रसारित कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार कि भाजपा के कुछ नेताओं ने रेमडेसिविर के मुद्दे पर उनसे संपर्क किया था।

उन्होंने मंगलवार की रात को संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी भी संगठन या राजनीतिक दल को कोविड-19 मरीजों की मदद करने के नाम पर रेमडेसिविर इंजेक्शन को खरीदने या वितरित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। भाजपा बेवजह गलत सूचना मीडिया में प्रसारित कर रही है।’’

उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने गत शनिवार को ब्रक फार्मा कंपनी के निदेशक राजेश दोकनिया से रेमडेसिविर दवा के स्टॉक को लेकर पूछताछ की थी जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए