लाइव न्यूज़ :

दिखाने के लिये कुछ नहीं होने पर भाजपा व्यक्तिगत हमले कर रही है : टीएमसी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:26 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को दावा किया कि भाजपा पार्टी के नेताओं और खास तौर पर एक युवा सांसद पर व्यक्तिगत हमले और चरित्र हनन में लगी है क्योंकि केंद्र की जन विरोधी नीतियों के कारण उसके पास दिखाने के लिये कुछ भी नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टीएमसी राजनीति में व्यक्तिगत हमलों के पक्ष में नहीं है।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि राज्य में विकास के काम पर चर्चा होनी चाहिए। भाजपा के पास क्योंकि इस बारे में बात करने के लिये कुछ है नहीं इसलिये वह नकारात्मक बयानों, अशांति पैदा करने और सबसे निंदनीय व्यक्तिगत हमलों तथा चरित्र हनन में लगी है।”

घोष ने कहा कि किसी के खिलाफ व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए क्योंकि इसके दूसरे परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को टीएमसी के युवा नेता और दो बार के सांसद पर व्यक्तिगत हमला किया।

टीएमसी प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा युवा नेता पर हमला कर रही है क्योंकि वह उनसे डर रही है।

घोष ने टीएमसी के युवा नेता का नाम लिये बगैर कहा, “कैलाश विजयवर्गीय भाइपो के बारे में बात कर रहे थे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि ऐसे संबोधनों का इस्तेमाल करने के बजाए वह उस व्यक्ति का नाम लें। या तो आप उस व्यक्ति का नाम लीजिए या झूठ फैलाना बंद कीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे