लाइव न्यूज़ :

दिखाने के लिये कुछ नहीं होने पर भाजपा व्यक्तिगत हमले कर रही है : टीएमसी

By भाषा | Updated: November 22, 2020 20:41 IST

Open in App

(अतिरिक्त सामग्री के साथ)

कोलकाता, 22 नवंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को दावा किया कि भाजपा पार्टी के नेताओं और खास तौर पर एक युवा सांसद पर व्यक्तिगत हमले और चरित्र हनन में लगी है क्योंकि केंद्र की जन विरोधी नीतियों के कारण उसके पास दिखाने के लिये कुछ भी नहीं है।

पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टीएमसी राजनीति में व्यक्तिगत हमलों के पक्ष में नहीं है।

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि राज्य में विकास के काम पर चर्चा होनी चाहिए। भाजपा के पास क्योंकि इस बारे में बात करने के लिये कुछ है नहीं इसलिये वह नकारात्मक बयानों, अशांति पैदा करने और सबसे निंदनीय व्यक्तिगत हमलों तथा चरित्र हनन में लगी है।”

घोष ने कहा कि किसी के खिलाफ व्यक्तिगत हमले नहीं होने चाहिए क्योंकि इसके दूसरे परिणाम हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को टीएमसी के युवा नेता और दो बार के सांसद पर व्यक्तिगत हमला किया।

विजयवर्गीय ने एक रैली में कहा था, “टीएमसी में अब कोई स्वाभिमानी व्यक्ति नहीं रह सकता, क्योंकि उसकी कमान अब भाइपो (भतीजे) के हाथों में चली गई है।”

टीएमसी प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा युवा नेता पर हमला कर रही है क्योंकि वह उनसे डर रही है।

घोष ने टीएमसी के युवा नेता का नाम लिये बगैर कहा, “कैलाश विजयवर्गीय भाइपो (भतीजे) के बारे में बात कर रहे थे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि ऐसे संबोधनों का इस्तेमाल करने के बजाए वह उस व्यक्ति का नाम लें। या तो आप उस व्यक्ति का नाम लीजिए या झूठ फैलाना बंद कीजिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos