लाइव न्यूज़ :

‘भाजपा मां समान है, प्रदर्शन या अनुशासनहीनता न करें’: येदियुरप्पा ने समर्थकों से कहा

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 जुलाई मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच समर्थन में उठ रहे स्वरों को लेकर बी एस येदियुरप्पा ने अपने समर्थकों व शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन या अनुशासनहीनता न करें जिससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शर्मिंदगी झेलनी पड़े।

मुख्यमंत्री (78) ने कहा कि उनके लिए पार्टी “मां समान” है।

उन्होंने ट्वीट किया, “मुझे गर्व है कि मैं भाजपा का वफादार कार्यकर्ता हूं। मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैंने उच्च आदर्शों का पालन करते हुए पार्टी की सेवा की है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि पार्टी के संस्कारों के अनुरूप आचरण करें और ऐसा कोई प्रदर्शन या अनुशासनहीनता न करें जिससे पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़े।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम के परिप्रेक्ष्य में उनके पक्ष में बयान न दें और किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों। उन्होंने कहा, “आपकी शुभेच्छाओं को अनुशासन की सीमा नहीं लांघनी चाहिए। पार्टी मेरे लिए मां के समान है और इसके अपमान से मुझे कष्ट होगा। मुझे लगता है कि मेरे सच्चे शुभचिंतक मेरी भावनाओं को समझेंगे।”

येदियुरप्पा के पद से हटने की अटकलों के बीच उन्हें मठों, संतों तथा नेताओं का अपार समर्थन मिल रहा है। वीरशैव लिंगायत समुदाय और अखिल भारतीय वीरशैव महासभा ने येदियुरप्पा को समर्थन देने की घोषणा की है और उनसे मुख्यमंत्री के पद पर काम करते रहने का आग्रह किया है।

इसके अलावा समुदाय के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर येदियुरप्पा को हटाया गया तो भाजपा को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

सांसद जी एम सिद्धेश्वर और पूर्व विधायक बी सुरेश गौड़ा ने येदियुरप्पा को समर्थन देने वाला बयान दिया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि वह मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे क्योंकि पार्टी आलाकमान ने उन्हें पद छोड़ने को नहीं कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos