लाइव न्यूज़ :

भाजपा निर्वाचन आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही : ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:28 IST

Open in App

दांतन (पश्चिम बंगाल), 25 मार्च तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है।

राज्य की मुख्यमंत्री बनर्जी ने गत दिनों निर्वाचन आयोग द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

उन्होंने दांतन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जिस तरह से भाजपा निर्वाचन आयोग के कामकाज में हस्तक्षेप कर रही है,ऐसा लगता है कि यह भाजपा आयोग है।

ममता बनर्जी ने कहा कि सागर द्वीप से दांतन हेलीकॉप्टर से आने के दौरान तबादलों की उन्हें जानकारी मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं कह रही हूंए भले आप (निर्वाचन आयोग) सभी (अधिकारियों) का तबादला कर दें। इससे हमारी जीत प्रभावित नहीं होगी क्योंकि जनता हमारे साथ है।’’

हालांकि उन्होंने कहा, ‘‘ उनके मन में निर्वाचन आयोग के लिए अगाध सम्मान है।’’

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं निर्वाचन आयोग से सवाल करना चाहती हूं कि आखिर क्यों लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के दौरान पुलिस बलों का नियंत्रण केंद्र के हाथों में होता है? क्यों नहीं ये निर्वाचन आयोग के अधीन होते हैं?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग उनकी सरकार के प्रति सौतेला व्यवहार कर रहा है और चुनौती दी कि आयोग उन्हें नोटिस भेजे।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘ आप मुझे 10 चिट्ठी भेजिए, मुझे उससे फर्क नहीं पड़ता।’’

उन्होंने पूछा, ’’क्यों भाजपा के सभी निर्देशों का अनुपालन हो रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने जानना चाहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा द्वारा अधिकारियों को हटाने की मांग पर कथित रूप से तुरंत कार्रवाई क्यों करता है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ‘‘सही काम नहीं कर रहा है।’’

ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘हम क्षेत्रीय दल हैं। कई अन्य क्षेत्रीय दल भी हैं। अगर आप सोचते हैं कि हमारी जैसी क्षेत्रीय पार्टियां इस तरह से खत्म हो जाएंगी तो यह आपकी गलतफहमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा मुकाबला हार चुकी है इसलिए अधिकारियों को बदलने का खेल शुरू किया है। अधिकारी नहीं मतदान करते बल्कि जनता मतदान करती है।’’

तृणमूल प्रमुख ने लोगों से कहा कि वे पड़ोसी राज्य ओडिशा से मत को लूटने के लिए लोगों को लाने वालों से सावधान रहें।

उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी कुछ दिनों से आरोप लगा रही है कि उनके प्रतिद्वंद्वी चुनाव में धांधली कराने के लिए बाहर से लोगों को ला रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था, ‘‘ हमारे पास पुख्ता सूचना है कि उस पार्टी को जीत दिलाने के लिए ओडिशा से लोग लाए जा रहे हैं जो मत के बदले पैसे की पेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह