लाइव न्यूज़ :

भाजपा की दिलचस्पी राशन की चोरी बचाने के बजाय केजरीवाल को भला-बुरा कहने में है : सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिलचस्पी देश में राशन की चोरी को रोकने के बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को “गाली” देने में है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में 80 करोड़ लोगों के राशन की चोरी के पीछे भगवा पार्टी का हाथ है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा का संवाददाता सम्मेलन देखा। उन्होंने देश में राशन की चोरी का जिक्र नहीं किया और उसकी बजाय अरविंद केजरीवाल पर तीखा एवं अपमानजनक हमला किया।”

इससे पहले, केजरीवाल ने दावा किया था कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को केंद्र ने रोका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 70 लाख लोगों के लाभ के लिए इसकी अनुमति देने की अपील की। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा देश में राशन की चोरी को जारी रखना चाहती है और उसके नेता इसपर सवाल उठाने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘‘गाली’’ देंगे, जैसा कि पात्रा ने केजरीवाल को लेकर किया।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार की राशन की कालाबाजारी की जांच कराने में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ वह राशन की छद्म अर्थव्यवस्था के फलते-फूलते रहने के पक्ष में है। कांग्रेस ने 70 वर्षों तक हमारे गरीबों को लूटा और अब वही चीज भाजपा कर रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें राज्य सरकारों को लोगों को पिसा हुआ गेहूं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त 3 रुपये वसूलने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अतिरिक्त तीन रुपये वसूलती है और राशन के बजाय आटा बांटती है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा शासित राज्य सरकार यदि तीन रुपये अतिरिक्त लेती है तो सब ठीक है लेकिन यदि जब दिल्ली सरकार ने गरीबों के घरों तक राशन पहुंचाने का निर्णय लिया, तो उन्हें बड़ी दिक्कत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह