लाइव न्यूज़ :

भाजपा की दिलचस्पी राशन चोरी होने से बचाने के बजाय केजरीवाल को भला-बुरा कहने में है : सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 6, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिलचस्पी देश में राशन की चोरी को रोकने के बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को “गाली” देने में है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देश में 80 करोड़ लोगों के राशन की चोरी के पीछे भगवा पार्टी का हाथ है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा का संवाददाता सम्मेलन देखा। उन्होंने देश में राशन चोरी का जिक्र नहीं किया और उसकी बजाय अरविंद केजरीवाल पर तीखा एवं अपमानजनक हमला किया।”

इससे पहले सुबह में, केजरीवाल ने दावा किया था कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को केंद्र ने रोका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली के 70 लाख लोगों के लाभ के लिए इसकी अनुमति देने की अपील की। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा देश में राशन चोरी को जारी रखना चाहती है और उसके नेता इसपर सवाल उठाने वाले किसी भी व्यक्ति को ‘‘गाली’’ देंगे, जैसा कि पात्रा ने केजरीवाल को लेकर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल