लाइव न्यूज़ :

नफरत फैलाने और मॉब लिंचिंग करने वालों की पूरी मदद कर रही है भाजपा : ओवैसी का आरोप

By भाषा | Updated: September 9, 2021 17:21 IST

Open in App

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर भड़काऊ नारेबाजी कर नफरत फैलाने और पीट पीट कर जान लेने (मॉब लिंचिंग) की घटनाओं में खास वर्ग के लोगों की हत्या करने वालों की मदद करने का आरोप लगाया है।

ओवैसी ने कटरा बारादरी स्थित इमामबाड़े में बृहस्पतिवार को एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में भड़काऊ नारे लगाने वालों को फौरन जमानत दे दी गई। उन्होंने कहा ‘‘ इसी तरह दलितों और मुसलमानों की मॉब लिंचिंग करने वालों को भी छोड़ दिया जाता है। भाजपा सरकार ऐसे अपराध करने वालों की पूरी मदद करती है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश को, धर्मनिरपेक्षता खत्म करके हिंदू राष्ट्र में बदलने की कोशिश की जा रही है। 2014 के बाद से मुस्लिम और दलित समुदाय के लोगों की मॉब लिंचिंग हो रही है। अखलाक को इसी उत्तर प्रदेश में मारा गया था। ऐसी घटनाओं का वीडियो बना कर संदेश दिया जाता है कि हम अब ताकतवर हो गए हैं।’’

ओवैसी ने प्रतिद्वंदी पर्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘इस जुल्म के बावजूद सपा, बसपा और कांग्रेस पार्टियां चुप रहती हैं। सीएए (संशोधित नागरिकता कानून) पर बसपा की मायावती और सपा के अखिलेश यादव कुछ भी बोलने से कतराते हैं जबकि सबसे पहले हमने कहा कि यह काला कानून है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो