लाइव न्यूज़ :

बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है भाजपा : मायावती

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:21 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अगस्त बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा बाढ़ की आड़ में भी घिनौनी राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि बसपा पर बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद करने की बजाय जातिवादी सम्मेलन करने में व्यस्त होने का भाजपा का आरोप कितना सही है, जनता यह सब जानती है क्योंकि खुद भाजपा के मंत्रियों की आज से प्रदेश में ’जन आर्शीवाद यात्रा’ शुरू हुई हैं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने रविवार को एक पोस्टर ट्वीट किया था जिसमें कर्मयोगी के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिखाया गया था जिसमें वह बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, दूसरी तरफ सत्ताभोगी के रूप में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को दिखाया गया था। मायावती के बारे में लिखा गया था, ''बाढ़ ग्रस्त लोगों के बजाय जातिवादी सम्मेलन में व्यस्त''।

मायावती ने प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बसपा के लोगों ने सबसे पहले आगे आकर अपने सामर्थ्य के हिसाब से कोरोना काल में सरकारी उपेक्षा के शिकार लोगों की काफी बढ़-चढ़कर मदद की है। इसी प्रकार बसपा के लोग हमेशा बाढ़ पीड़ितों की भी मदद करते रहे हैं और अभी भी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को हमारी पार्टी को सलाह देने की जरूरत नहीं है बल्कि भाजपा सरकार को अपनी जिम्मेवारी को सही से निभाते हुये बाढ़ पीड़ितों की पूरी मदद करनी चाहिये। केवल हवाई दौरा करने से बाढ़ पीड़ितों की समस्या हल होने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय में ही भाजपा ने आज से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की हैं। बेहतर होता यदि सत्तारूढ़ पार्टी अपनी इस यात्रा को बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा के रूप में निकालती, यही समय की जरूरत भी थी।

मायावती ने कहा कि कोरोना काल के दौरान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सरकार नियमों को कितना निभा पायेगी, यह अब देखने की बात है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा के नियम-कानून से चल रहे प्रबुद्ध वर्ग के कार्यक्रमों को प्रभावित करने का सरकारी प्रयास जारी है।

मायावती ने कहा कि मंगलवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र भी शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने अपनी पार्टी के विधायकों से यह अनुरोध किया है कि वे विधानसभा के नियमों का पालन करते हुये प्रदेश में जनहित के मुद्दों को उठाएं व खासकर केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के विरोध करें।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ये कानून किसानों की सहमति के बिना ही बनाए हैं जिसका बसपा शुरू से ही विरोध करती रही है तथा यह चाहती है कि केन्द्र सरकार इन कानूनों को वापस ले ले।

उन्होंने कहा कि केन्द्र ने इन्हें अब तक वापस नहीं लिया है, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि भाजपा सरकार इन्हें प्रदेश में लागू न कर पाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज होने का दावा गलत है। कानून का राज तो वास्तव में केवल बसपा के राज में ही यहाँ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया