लाइव न्यूज़ :

भाजपा धर्म और जाति के नाम लगातार नफरत फैला रही है : अखिलेश

By भाषा | Updated: February 27, 2021 19:59 IST

Open in App

वाराणसी, 27 फरवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश में धर्म और जाति के नाम पर लगातार नफरत फैला रही है। संत रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में लोग एक- दूसरे के धर्म और संप्रदाय पर भरोसा करते हैं, यह हमारे देश की खूबी रही है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाए कि भारत की संस्कृति और एकता के बीच में कोई सबसे ज्यादा नफरत फैलाने का काम कर रहा है तो वे भाजपा के लोग हैं। उहोंने कहा कि मिर्जापुर में आयोजित एक कार्यकर्ता शिविर में हमने अपने कार्यकर्ताओं को बताया कि आने वाले समय में यह एक बहुत बड़ा संकट का रूप लेने वाला है और यदि हमने देश को इस संकट से नहीं उबारा तो हमारे देश के लोकतंत्र को खतरा का सामना करना पड़ सकता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा रास्ता धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद का है। भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों से हमारी अर्थव्यवस्था और भारत के लोगों का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारें नए एसेट्स बनाने की बजाय पुराने एसेट्स बेचने में लगी हुई हैं।

कांग्रेस से दोबारा गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी किसी भी बड़ी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र