लाइव न्यूज़ :

पूरी ताकत और तैयारी से निकाय चुनाव लड़ रही है भाजपा: पूनियां

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:56 IST

Open in App

जयपुर, 16 जनवरी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्‍यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को कहा कि पार्टी पूरी ताकत और तैयारी के साथ आगामी नगर निकाय चुनाव लड़ रही है और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उसे शानदार जीत मिलेगी।

भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में पूनियां ने कहा कि गांवों से लेकर शहरों तक जनविरोधी नीतियों के कारण राज्‍य की जनता कांग्रेस को नकार रही है जिसका बड़ा स्पष्ट प्रमाण हाल ही में 21 जिलों में हुए पंचायतीराज चुनाव हैं।

राज्‍य में अभी 90 नगर निकायों के लिए पार्षदों व अध्‍यक्ष के लिए चुनाव होना है।

भाजपा नेता ने कहा कि भले ही निकायों के हालिया चुनाव में गहलोत सरकार ने वार्डों का परिसीमन कर व सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर तिकड़म किया हो लेकिन कांग्रेस को आशानुरूप नतीजे नहीं मिले।

पूनियां ने कहा कि जयपुर सहित पूरे राज्‍य में कोई सुरक्षित नहीं है, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, बेरोजगारों को भत्ता नहीं मिल रहा, भर्तियां पूरी नहीं हो रहीं, संविदाकर्मियों को नियमित नहीं किया जा रहा और सरकार की नाक के नीचे भ्रष्टाचार भी तेजी से पनप रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी किसान कर्जमाफी को लेकर विधानसभा उपचुनाव से पहले बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बना रही है।

वहीं कोरोना प्रतिरक्षण टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर भारत की साख बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि हम सभी को भारतीय होने पर गर्व है कि भारत में दो स्वदेशी टीके विकसित किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता