प्रियंका गांधी का आरोप, हार्दिक पटेल को लगातार परेशान कर रही है भाजपा

By भाषा | Updated: January 19, 2020 13:51 IST2020-01-19T13:47:16+5:302020-01-19T13:51:08+5:30

हार्दिक पटेल को राजद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के कारण गुजरात में अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

BJP is constantly harassing Hardik Patel says Priyanka Gandhi | प्रियंका गांधी का आरोप, हार्दिक पटेल को लगातार परेशान कर रही है भाजपा

पटेल को 2015 में राजद्रोह के एक मामले में एक अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर गिरफ्तार किया गया है।

Highlightsप्रियंका गांधी का भाजपा पर आरोप प्रियंका गांधी ने कहा हार्दिक पटेल को परेशान कर रही है भाजपा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल को लगातार परेशान करने का रविवार को आरोप लगाया। पटेल को 2015 में राजद्रोह के एक मामले में एक अदालत के समक्ष पेश नहीं होने पर गिरफ्तार किया गया है।

कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, ‘‘युवाओं के रोजगार और किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले युवा हार्दिक पटेल को भाजपा बार-बार परेशान कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हार्दिक ने अपने समाज के लोगों की आवाज उठाई, उनके लिए नौकरियां मांगी, छात्रवृत्ति मांगी। किसान आंदोलन किया। भाजपा इसे "देशद्रोह" बता रही है।’’

हार्दिक पटेल को राजद्रोह के एक मामले में निचली अदालत में पेश नहीं होने के कारण गुजरात में अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके खिलाफ वारंट जारी होने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

Web Title: BJP is constantly harassing Hardik Patel says Priyanka Gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे