लाइव न्यूज़ :

लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षड्यत्र कर रही है भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: May 5, 2021 17:42 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर पंचायत चुनाव में परास्त होने के बाद भी लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अखिलेश ने यहां एक बयान में भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा "भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड़यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है।"

उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा "भाजपा द्वारा निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग उसके कुत्सित इरादों का संकेत है। भाजपा को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में बुरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा "भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिन्दगियों से खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड, इलाज और टीके की कमी से मौत हो रही है। अधिकारियों की लम्बी चौड़ी फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। दवायें बाजार से गायब हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों में अराजकता है। भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने में असमर्थ है और अपनी अक्षमता को छिपाने में व्यस्त है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन