लाइव न्यूज़ :

MP: BJP ने चली राजमाता विजयाराजे सिंधिया पर चाल, दिल्ली तक होगी मैराथन दौड़  

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 12, 2018 05:36 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह बताया कि 12 अक्टूबर को ग्वालियर से जो महिला मैराथन प्रारंभ होगी, वह दिल्ली तक जाएगी।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्मशताब्दी वर्ष आज 12 अक्टूबर से मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह राजमाता की कर्मस्थली ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहेंगे तथा कार्यक्रम के बाद महिला मोर्चा की मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह मैराथन दौड़ दिल्ली तक की होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह बताया कि 12 अक्टूबर को ग्वालियर से जो महिला मैराथन प्रारंभ होगी, वह दिल्ली तक जाएगी। ग्वालियर से दिल्ली तक पहुंचने वाली महिला मैराथन दौड़ को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, चुनाव अभियान समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इस अवसर पर मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी बहनें विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। राजमाता जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला केंद्रों पर कमल शक्ति संवाद होगा।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने बताया कि 12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरूआत के उपलक्ष्य में देश में और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राजमाता को आदरांजलि अर्पित कर रही हैं। प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर महिला नेत्रियां आयोजन में शामिल होकर राजमाता के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगी।

जिला केंद्रों पर कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें समाजसेवी, विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली बहनें शामिल होंगी, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती एवं प्रदेश शासन की मंत्री ललिता यादव सागर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री अर्चना चिटनीस एवं महापौर मालिनी गौड़ इंदौर, उत्तरप्रदेश की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं मंत्री कुसुम मेहदेले रीवा, केंद्रीय मंत्री निरंजना ज्योति एवं सांसद ज्योति धुर्वे छिंदवाड़ा, सरोज पांडे एवं प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर उज्जैन तथा सांसद मीनाक्षी लेखी व महापौर स्वाती गोड़बोले जबलपुर में आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां