लाइव न्यूज़ :

'पूंजीपति मित्रों के शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनवाने के लिए वाराणसी में मंदिर तुड़वा रही है भाजपा'

By भाषा | Updated: December 22, 2018 23:34 IST

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर मंदिर ध्वस्तीकरण के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

Open in App

लखनऊ, 22 दिसंबरः आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर वाराणसी में विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर मंदिरों के ध्वस्तीकरण का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यह सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए उस स्थल पर शॉपिंग कंपलेक्स बनवाना चाहती है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आप के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा "भाजपा का धर्म से कोई लेना देना नहीं है। वह खुद को राम का भक्त बताती हैं लेकिन राम ने जिन शिव की भक्ति की, उन्हीं के मंदिर को काशी में तुड़वा दिए।" 

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अयोध्या में भी 176 मंदिरों को जर्जर बता कर तोड़ने का नोटिस दिया है । भाजपा एक तरफ राम मंदिर बनाने की बात कहती है मगर वह दूसरी जगहों पर बड़ी संख्या में मंदिरों को जमींदोज कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए विश्वनाथ कॉरिडोर के नाम पर शॉपिंग मॉल बनवा रही है। काशी के पुरातन मंदिर और पतली गलियां ही उसकी पहचान हैं। योगी सरकार बनारस की उस पहचान को मिटा देना चाहती है।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीसंजय सिंहवाराणसीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है