लाइव न्यूज़ :

किसानों को बदनाम कर खरबपतियों को फायदा पहुंचा रही भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:59 IST

Open in App

लखनऊ, 31 जनवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर किसानों को बदनाम करने और खरबपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। यादव ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, "भाजपा द्वारा किसानों को बदनाम करने के प्रपंचों से किसान बहुत आहत हैं, भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी, श्रम क़ानून और कृषि क़ानून लाकर खरबपतियों को ही फ़ायदा पहुँचाने वाले नियम बनाए हैं। भाजपा ने आम जनता को बहुत सताया है।"

इसी ट्वीट में यादव ने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का नाम लिए बिना शायराना अंदाज में लिखा, "वो आँसू टपके बस दो आँख से हैं, पर दुख-दर्द वो लाखों लाख के हैं।" उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान नेता राकेश टिकैत मीडिया के सामने भावुक हो गये थे। यादव ने पहले ट्वीट के क़रीब दो घंटे बाद एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘उप्र की राजधानी में कल से एक व्यापारी के लापता होने की ख़बर ने कारोबारियों को भयभीत कर दिया है। भाजपा सरकार सच्ची मांगों पर किसानों को भी उत्पीड़ित कर रही है और सच बोलने पर पत्रकारों को भी।” उन्होंने कहा कि राज्य में पुलिस आयुक्त की नयी प्रणाली क़ानून-व्यवस्था के मामले में पूरी तरह विफल है। यादव ने अपने ट्वीट में ‘स्माल इंडस्ट्रीज़ एंड मैन्युफ़ैक्चर्स एसोसिएशन’ की ओर से लखनऊ के पुलिस आयुक्त को प्रेषित पत्र की प्रति सम्बद्ध की है जिसमें उद्यमियों ने अपने एक सदस्य के शनिवार की शाम सात बजे से लापता होने की सूचना देते हुए कार्रवाई की अपेक्षा की है। इस बीच सपा द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में यादव ने किसानों के मामले में भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का अभी भी लगभग 10 हजार करोड़ रुपये बकाया है। मिल मालिक न सरकार के दबाव में है, न किसानों के बकाये का भुगतान करने के मूड में है। अकेले बांदा में 7,065 किसानों का भुगतान चीनी मिलों ने नहीं किया है। गन्ना किसान खून के आंसू रो रहे हैं, धान किसान भी मुसीबत में है। धान क्रय केन्द्र एक तो सभी जनपदों में खुले नहीं, जहां खुले थे वहां किसानों के धान की खरीद नहीं हुई। क्रय केन्द्र प्रभारी और बिचैलियों की साठगांठ के चलते किसान को औने-पौने दाम में अपना धान देने को मजबूर होना पड़ा है। धान का निर्धारित समर्थन मूल्य तो बस मुख्यमंत्री की कागजी घोषणा बनकर रह गया है।”

यादव ने कहा, ‘‘बेहतर होता मुख्यमंत्री एक बार इस बात की भी समीक्षा कर लेते कि चीनी मिल मालिकों पर अभी तक गन्ना किसानों का कितना भुगतान बकाया है? धान क्रय केन्द्रों पर कितने किसानों को एमएसपी का भुगतान नहीं हुआ?’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘मुख्यमंत्री बताएं कि किसानों के बकाये का किस तारीख को भुगतान होगा? अब गेहूं खरीद में जो मशीन लगेगी उनके प्रयोग का प्रशिक्षण कौन देगा, अब तक इसकी क्या व्यवस्था हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!