लाइव न्यूज़ :

आम आदमी पार्टी की नेताओं ने बीजेपी को बताया महिला विरोधी पार्टी

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:59 IST

आप नेता ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम है और लोगों को इस महिला विरोधी पार्टी पर आश्रित नहीं होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है जो भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन है।’’आतिशी ने कहा कि सरिता चौधरी सशक्त महिला हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को भाजपा की निंदा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया। पार्टी का यह बयान एक वीडियो में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक पार्टी नेता के पत्नी को थप्पड़ मारते हुए दिखने के बाद आया है। 

आप प्रवक्ता आतिशी ने इस घटना का उल्लेख किया जिसमें भाजपा के महरौली जिलाध्यक्ष आजाद सिंह एक वीडियो में पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व महापौर को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। यह घटना भाजपा के पार्टी कार्यालय में हुई थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है जो भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन है। अब अगर भाजपा अपने कार्यालय में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो वे दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे?’’ 

आतिशी ने कहा कि सरिता चौधरी सशक्त महिला हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई हैं। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिल्ली इकाई की भी अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में भाजपा की एकमात्र जिम्मेदारी कानून व्यवस्था की है और वह इसमें भी बुरी तरह नाकाम रही है। आज हमने देखा कि कैसे दिन दहाड़े कनॉट प्लेस में दंपति से लूटपाट हुई। 

आप नेता ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम है और लोगों को इस महिला विरोधी पार्टी पर आश्रित नहीं होना चाहिए। आप विधायक राखी बिरला ने कहा कि भाजपा को ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर निकालकर उदाहरण पेश करना चाहिए।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है