लाइव न्यूज़ :

हमेशा उत्सव मनाने में ही मगन रहती है भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:53 IST

Open in App

लखनऊ, 21 अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमेशा उत्सव मनाने में ही मगन रहने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह पार्टी आपदा में अवसर तलाशने का कोई मौका नहीं चूकती।

अखिलेश ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘भाजपा अजीबोगरीब पार्टी है। कोई जिए-मरे, चाहे जैसी आपदा आए, भाजपा हमेशा उत्सव मनाने में ही मगन रहती है। वह अपनी आदत से मजबूर है, आपदा में भी उसे अवसर और उत्सव-उत्साह का आयोजन करना अच्छा लगता है।’’

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुशीनगर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उनकी सरकार की योजना थी, मगर भाजपा खुद उसका श्रेय लेते हुए उत्सव मनाने में लग गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार की देन है। उसका उत्सव भी मनाने में भाजपा को दिक्कत नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सच तो यह है कि भाजपा को झूठ और फरेब की राजनीति ही आती है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने जनहित में कुछ किया नहीं। उसके कार्यकाल में लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं, जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त हुई है। उसका भी उत्सव मनाने में भाजपा को परहेज नहीं होगा?’’

अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता का भी उत्सव मनाने का अवसर 2022 में आने वाला है, जब भाजपा की विदाई और समाजवादी पार्टी की सरकार राज्य में आयेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग