लाइव न्यूज़ :

भाजपा भी सपा के नक्शे कदम पर चल रही: मायावती

By भाषा | Updated: November 27, 2021 10:05 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा भी समाजवादी पार्टी (सपा) के नक्शे कदम पर चल रही है।

बसपा प्रमुख ने शनिवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अभी हाल में दबंगों द्वारा की गई एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या अति-दुःखद एवं शर्मनाक है। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। ऐसा लगता है कि इस मामले में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है।’’

मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व वाले बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना हुई। बसपा की मांग है कि सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे।’’

गौरतलब है कि प्रयागराज के गोहरी गांव में बुधवार की रात एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं