लाइव न्यूज़ :

भाजपा भी सपा के नक्शे कदम पर चल रही: मायावती

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:22 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा भी समाजवादी पार्टी (सपा) के नक्शे कदम पर चल रही है।

बसपा प्रमुख ने शनिवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अभी हाल में दबंगों द्वारा की गई एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या अति-दुःखद एवं शर्मनाक है। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। ऐसा लगता है कि इस मामले में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है।’’

मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व वाले बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना हुई। बसपा की मांग है कि सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे।’’

गौरतलब है कि प्रयागराज के गोहरी गांव में बुधवार की रात एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच