लाइव न्यूज़ :

भाजपा भी सपा के नक्शेकदम पर चल रही है: मायावती

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:27 IST

Open in App

लखनऊ, 27 नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने प्रयागराज में एक दलित परिवार के चार लोगों की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि भाजपा भी समाजवादी पार्टी (सपा) के नक्शेकदम पर चल रही है।

वहीं सपा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना को भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग बताया।

बसपा प्रमुख ने शनिवार की सुबह ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अभी हाल में दबंगों द्वारा की गई एक दलित परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या अति-दुःखद एवं शर्मनाक है। यह घटना भी सरकार की लचर कानून-व्यवस्था को दर्शाती है। ऐसा लगता है कि इस मामले में भाजपा भी अब सपा सरकार के ही नक्शेकदम पर चल रही है।’’

मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘इस घटना के बाद सबसे पहले पहुंचे बाबूलाल भांवरा के नेतृत्व वाले बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रयागराज में दबंगों का जबरदस्त आतंक है, जिसके कारण ही यह घटना हुई। बसपा की मांग है कि सरकार सभी दोषी दबंगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे।’’

सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को मायावती के ट्वीट के कुछ देर बाद ही इस घटना पर ट्वीट किया, ''इलाहाबाद (प्रयागराज) के फाफामऊ में दबंगों द्वारा चार दलितों की हत्या दलित विरोधी भाजपा सरकार पर एक और बदनुमा दाग है। घोर निंदनीय।'' उन्होंने कहा, '' उम्मीद है ये अपराधी बिना चश्मे के भी दिख जाएंगे।''

यादव ने इस ट्वीट के जरिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पिछले दिनों दिये गये एक बयान पर भी तंज कसा।

शाह ने कुछ दिन पहले लखनऊ में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा था, ''2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का बुरा हाल देखकर मेरा तो खून खौल जाता था, पहले की सरकार के जमाने में बच्चियां घर से बाहर नहीं निकल सकती थीं, हर जिले में दो-तीन बाहुबली होते थे लेकिन आज दूरबीन लेकर ढूंढता हूं तो भी कहीं कोई बाहुबली दिखाई नहीं देता है।''

गौरतलब है कि प्रयागराज के एक गांव में बुधवार की रात एक दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे