लाइव न्यूज़ :

भाजपा हर जगह आगे बढ़ रही है जबकि कांग्रेस हर जगह हार रही है: जावड़ेकर

By भाषा | Updated: December 25, 2020 22:06 IST

Open in App

चेन्नई, 25 दिसम्बर केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में हाल में हुए नगर निकायों के चुनावों और उपचुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विश्वसनीयता को दर्शाती है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में ‘परिवारवादी पार्टियों’ की निंदा करते हुए कहा, ‘‘देश में कई पार्टियां ‘एक-परिवार की पार्टियां’ हैं, जबकि हमारी ‘एक पार्टी है जो एक परिवार है’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा हर जगह आगे बढ़ रही है और कांग्रेस हर जगह हार रही है।’’

सूचना, पर्यावरण और वन मंत्री ने हालांकि स्पष्ट रूप से किसी पार्टी का नाम नहीं लिया।

राजस्थान, गोवा और हैदराबाद में स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा बढ़ रही है और कांग्रेस घट रही है।’’

उन्होंने कहा कि हैदराबाद में पार्टी के पार्षदों की संख्या अब चार से बढ़कर 48 हो गई है और इसी तरह गोवा में पार्टी ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में जीत दर्ज की। उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में हाल में हुए जिला विकास परिषद के चुनावों में पार्टी प्रभावशाली जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

उन्होंने अरूणाचल प्रदेश में निकाय चुनाव परिणामों का भी हवाला दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मणिपुर और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के परिणामों का भी जिक्र किया।

जावड़ेकर ने कहा कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभावशाली परिणामों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी के नेतृत्व की विश्वसनीयता को प्रदर्शित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह