लाइव न्यूज़ :

सिसोदिया ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- अनपढ़ों की पार्टी है भाजपा, रखना चाहती है देश को अनपढ़

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2022 17:39 IST

शनिवार को सिसोदिया ने  प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली सरकार के स्कूल कई निजी स्कूलों से परे हैं। यह (भाजपा) अनपढ़ों की पार्टी है और देश को अनपढ़ रखना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया का आरोप- अपने ही राज्यों में भाजपा ने कई सरकारी स्कूलों को बंद किएकहा- निजी स्कूल उन इलाकों में फल-फूल रहे हैं जहां बीजेपी सरकारी स्कूल बंद कर रही हैडिप्टी सीएम ने बीजेपी पर लगाया दिल्ली में सरकारी स्कूलों को बंद करने का आरोप

नई दिल्ली: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। मनीष सिसोदिया ने भाजपा को अनपढ़ों की पार्टी कहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि बीजेपी देश को अनपढ़ रखना चाहती है।

शनिवार को सिसोदिया ने  प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली सरकार के स्कूल कई निजी स्कूलों से परे हैं। यह (भाजपा) अनपढ़ों की पार्टी है और देश को अनपढ़ रखना चाहती है। अपने ही राज्यों में, उन्होंने कई सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है। उन्हें जांच करनी चाहिए कि उनके शासन में इतने सारे सरकारी स्कूल क्यों बंद हो गए।

दिल्ली उप मुख्यमंत्री ने आकड़ों को बताते हुए कहा कि साल 2015-2021 के बीच 72000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद हुए। 2018-19 में ही 51000 से अधिक बंद हो गए थे। निजी स्कूल उन इलाकों में फल-फूल रहे हैं जहां वे (भाजपा) सरकारी स्कूल बंद कर रहे हैं, उन निजी स्कूलों का निर्माण उनके अपने विधायकों ने किया है। लगभग 12000 निजी स्कूल खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने नई कहानी शुरू की है कि दिल्ली में स्कूल बनाने में घोटाला हुआ है। इन्होंने मेरे घर पर रेड की लेकिन बताया नहीं कि क्या मिला। दुनिया जानती है कि दिल्ली में शानदार स्कूल हैं। इनकी साजिश है कि किसी तरह से यहां के सरकारी स्कूलों को बंद किया जाए। 

सिसोदिया ने कहा, उन्होंने सीएम ऑफिस पर छापा मारा, फिर 4 साल पहले मेरा। उन्होंने 40 विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया, कुछ नहीं मिला। फिर फर्जी आबकारी नीति मामले में सीबीआई को मेरे घर भेज दिया, उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। इसलिए उन्होंने अब कुछ नया शुरू किया है। इस बीच, एलजी के कार्यालय ने केजरीवाल के बजाय सीएमओ कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षरित 47 फाइलें लौटा दी हैं। 

एलजी का आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) एलजी सचिवालय को उनके हस्ताक्षर के बिना राय और अनुमोदन मांगने वाली फाइलें भेज कर रहा था। एलजी कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि एलजी सचिवालय द्वारा लौटाई गई फाइलों में शिक्षा विभाग से संबंधित फाइलें शामिल हैं।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीBJPअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया