लाइव न्यूज़ :

भाजपा गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: February 1, 2021 17:19 IST

Open in App

कोलकाता, एक फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ''गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है'' और यह दागियों के लिये ''वाशिंग मशीन'' भी है।

बनर्जी ने कहा कि टीएमसी छोड़ भाजपा में जाने वालों ने ऐसा इसलिये किया ताकि उन्होंने जो पैसा जमा किया है, उसे सुरक्षित रखा जा सके।

टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय उचित दर दुकान डीलर संघ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ''चिंता की कोई बात नहीं है। 'मां, माटी और मानुष' सरकार (टीएमसी का नारा) राज्य की सत्ता में बरकरार रहेगी...भाजपा गैस का गुब्बारा है, जो केवल मीडिया में ही जिंदा है। उनके पास पैसा है और सड़कों पर (पार्टी के) झंडे लगाने के लिये एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''उन्हें ऐसा करने और मीडिया में जिंदा रहने दीजिये। टीएमसी आपके दिलों में जिंदा रहेगी। आप मुझे आश्वस्त कीजिये, मैं आपका (अच्छा) भविष्य सुनिश्चित करूंगी।''

बनर्जी ने कहा, ''डकैतों ने अचानक बहुत पैसा जमा कर लिया है। अब वे भाजपा नामक वाशिंग मशीन के पास जा रहे हैं, जहां वे कालाधन डालकर सफेद धन निकाल सकें। वे केवल पैसे के लिये वहां जा रहे हैं और किसी वजह से नहीं। मैं उन्हें चुनाव लड़ने के लिये टिकट नहीं देने वाली थी। मैं उन लोगों को टिकट क्यों दूं, जिन्होंने खराब काम किया है। लोगों को खुशी होगी जब मैं उनकी बजाय नए लोगों को टिकट दूंगी।''

इस दौरान बनर्जी ने राशन डीलर लाइसेंस की नियमित एक वर्ष की अवधि को बढ़ाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि सरकार किसी राशन डीलर की मौत होने की सूरत में उसके परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा प्रदान करेगी।

बनर्जी ने नई राशन डीलरशिप के लिये लाइसेंस खरीदने के आवेदन शुल्क को पांच लाख रुपये से कम कर दो लाख रुपये करने की भी घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है