लाइव न्यूज़ :

युवम 2023: 'युवा शक्ति भारत के विकास को आगे ले जाने वाली ताकत', केरल के कोच्ची में बोले प्रधानमंत्री मोदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2023 20:09 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ‘युवम 2023’ सम्मेलन में कहा, “आज हालांकि भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में जाना जाता है। यह युवाओं की वजह से है और इसलिए मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि में 'युवम 2023' को किया संबोधितआज हालांकि भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में जाना जाता हैपीएम ने कहा- युवाओं ने देश को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि युवा शक्ति भारत की विकास यात्रा को आगे ले जाने वाली ताकत है क्योंकि युवाओं ने देश को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोदी ने कहा कि एक जमाने में भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ (पांच कमजोर) देशों में से एक था। 

उन्होंने यहां ‘युवम 2023’ सम्मेलन में कहा, “आज हालांकि भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में जाना जाता है। यह युवाओं की वजह से है और इसलिए मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। मुझे उन पर विश्वास है।” यह उल्लेख करते हुए कि हर कोई अब कह रहा है कि 21वीं सदी भारत की सदी है और देश के पास युवा शक्ति का खजाना है, मोदी ने कहा कि भाजपा और देश के युवाओं की सोच समान है। उन्होंने कहा, “हम सुधार लेकर आए और युवा नतीजे लेकर।” 

विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें जहां “भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती थीं”, वहीं भाजपा सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर समाज बनाना है।” मोदी ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार युवाओं के हितों को दिमाग में रखकर काम कर रही है। 

इसका एक उदाहरण देते हुए, उन्होंने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कांस्टेबल पद के लिए हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मलयालम सहित 13 और भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने के केंद्र सरकार के हालिया फैसले का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “पहले लोग सोचते थे कि भारत में कुछ नहीं बदलेगा, लेकिन आज हमारा देश पूरी दुनिया को बदल सकता है।” मोदी ने कहा, “आज का आत्मनिर्भर भारत डिजिटल भारत के बारे में बात करता है।” 

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया